विदेशी दूल्हा पाने की चाहत में ठगी का शिकार हुई महिला, 62 लाख की लगी चपत
मुंबई: मेट्रोमोनियल साइट्स (Matimonial Sites) आजकल ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा अड्डा बनती जा रही हैं। हर दिन यहां पर किसी न किसी के ठगे जाने की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला मुंबई से जुड़ा हुआ है। जहां एक महिला विदेशी दूल्हे की चाहत में ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी है। महिला शादी के सात फेरे तो नहीं ले पाई अलबत्ता उसे 62 लाख रुपये जरूर गवाने पड़े हैं।
यह मामला मुंबई (Mumbai Crime) के विलेपार्ले इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के साथ पेश आया है। पीड़िता और आरोपी मनोज जोसेफ की मुलाकात एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर हुई थी। आरोपी ने महिला को अपनी बातों में फंसा कर 62 लाख रुपये ठग लिए।
ऐसे हुई ठगी
दरअसल पोर्टल पर मुलाकात के आरोपी मनोज ने बीते वर्ष महिला से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को ऑस्ट्रेलिया के निवासी बताया था। उसने महिला को यह भी बताया कि उसके मां- बाप हिंदुस्तानी हैं और वो इंग्लैंड में काम करता है। महिला का भरोसा जीतने के लिए उसने कहा कि वो बिज़नेस (Online Fraud) के सिलसिले में अक्सर दिल्ली आता जाता रहता है। इस बीच धीरे धीरे दोनों के दरम्यान बातचीत और नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
पुलिस के मुताबिक अब तक आरोपी महिला का भरोसा जीत चुका था। उसने महिला को अपने जाल में पूरी तरह से फंसाने के लिए उसे शादी के लिए भी प्रपोज़ कर दिया। और यहीं से शुरू हुआ ठगी का सिलसिला। एकदिन अचानक महिला को एक विदेशी बैंक से मैसेज आया कि मनोज ने एक जॉइंट अकाउंट खोला है। अब तक सब ठीक था लेकिन कुछ दिन फिर उसी बैंक से एक और मैसेज आया जिसमें लिखा था कि मनोज ने उस अकाउंट में साढ़े 4 लाख रुपये जमा किये हैं।
यहीं से ठगी की शुरूआत हुई। जब महिला ने इस बारे में आरोपी से पूछा तो उसने कहा कि वह दिल्ली में व्यापार के लिए पैसे जमा कर रहा है, तुम भी कुछ पैसों की मदद करो। जिसके बाद महिला ने धीरे धीरे उस अकाउंट में तकरीबन 62 लाख रुपये ट्रांसफर किये। लेकिन 25 मई के बाद उसने पैसे डालना बंद कर दिया। जिसके बाद एक दिन महिला के पास एक फोन आया जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि वह मनोज का पिता है और उसे ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ दिन बाद महिला को एक ईमेल भी आया जिसमें बताया गया कि मनोज को 10 साल की सजा मिली है और उसके पिता की भी मौत हो गई है।
कोई टिप्पणी नहीं