Breaking News

उत्तराखंड वन विकास निगम 21 साल बाद 400 पदों पर करेगा भर्तियां

 


उत्तराखंड: राज्य गठन के 21 साल बाद पहली बार उत्तराखंड वन विकास निगम रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां करने जा रहा है।  माना जा रहा है कि करीब 400 पदों पर भर्ती हो सकती है.  दरअसल उत्तराखंड वन विकास निगम यूएफडीसी 21 साल बाद भर्ती करने जा रहा है।  राज्य गठन के बाद उत्तराखंड वन विकास निगम में एक भी कर्मचारी की भर्ती नहीं हुई और अब 21 साल बाद भर्ती का रास्ता खुलने जा रहा है।  ऐसे में उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है।


 निगम ने रिक्त पदों का ब्योरा सरकार को भेज दिया है और सरकार से सेवा नियमों को जल्द मंजूरी देने की मांग की गई है.  माना जा रहा है कि जल्द ही निगम 400 पदों पर बंपर भर्तियां करेगा.  आपको बता दें कि निगम में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद 40 फीसदी अस्थायी कर्मचारी बचे हैं जबकि 60 फीसदी पद खाली हैं.  2800 पदों में से साढ़े चार सौ पद पदोन्नति से और 400 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।  ऐसे में निगम जल्द ही करीब 400 पदों पर भर्ती शुरू करेगा.  पहले चरण में करीब 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं